बरसात का मौसम पेड़-पौधों के लिए ख़ास होता है इस दौरान आप जो भी पौधे लगाएँगे वह अच्छे से लग जाएँगे और अच्छी तरह से विकास करेंगे क्योंकि पौधों के लिए बारिश का होना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

कॉसमॉस एक बहुत ही ख़ूबसूरत पौधा होता है। इस पौधे पर वार्षिक फूल लगते हैं, जिन्हें काफ़ी पसंद किया जाता है। यह पौधा गर्मी और बारिश दोनों ही मौसम में अच्छी तरह से लग जाता है।

मानसून कैसिया यह केरल का राजकीय फूल है। इस फूल को कुछ लोग अमलतास तो कुछ लोग गोल्डन फ्लावर के रूप में भी जानते हैं। यह देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत होता है और अपने आयुर्वेदिक गुणों के लिए जाना जाता है।

क्लियोम के पौधे पर लगने वाले फूलों का रंग गुलाबी और हल्के  बैंगनी रंग का होता है। इस पौधे को अपने घर के गार्डेन में लोग लगते हैं लेकिन सब्ज़ी के बाग़ीचे में भी यह लगाया जाता है जिसके कई लाभ हैं।

लकी बैम्बू एक बहुत ही ख़ूबसूरत और हमारे घरों में आसानी से पाया जाने वाला पौधा है। इस पौधे को भी बरसात के मौसम में लगाना सही रहता है। यह कम रखरखाव वाला पौधा है जो आसानी से किसी भी जगह पर उग जाता है।

चमेली के पौधे को उगाने के लिए बरसात का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है। इसे आप गमले, हैंगिंग बास्केट या फिर जमीन में आसानी से उगा सकते हैं।

कनेर का पौधा बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। यह हमारे घरों में सामान्य रूप से दिख जाता है। इस पौधे को अपने घर के गार्डेन अथवा बालकनी में उगाना बहुत ही आसान होता है।

बरसात के महीने मे जब चारों तरफ नमी बनी रहती है, उस समय अपने बगिया को रंग-बिरंगे फूलों से भरना हो, तो आप बालसम का पौधा लगा सकते हैं, जिसे  गुलमेहंदी भी  कहते हैं।